फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कोटे की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा स्थित सरकार कोटे की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी ने दो सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकान को निलंबित कर दिया है। साथ ही कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लॉकडाउन के दौरान सरकार की तरफ से कार्डधारकों को राहत पहुंचाने के लिए खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। सुल्तानपुर बनौरा स्थित सरकार कोटे की दुकान पर व्यापक पैमाने अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु प्रकाश द्विवेदी ने आनंद यादव पूर्ति निरीक्षक, रामाश्रय यादव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जांच का निर्देश दिया था। दो सदस्यीय टीम ने जांच मेें खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, घटतौली की शिकायत सही पाई। जांच में कई अन्य अनियमितताएं भी मिलीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सरकार कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया। साथ ही कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें