फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से आए 1200 से अधिक श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लॉकडाउन में गुजरात के सूरत में फंसे 12 सौ से अधिक प्रवासियों को लेकर स्पेशल ट्रेन मंगलवार की देर शाम आठ बजे करीब चार घंटा बिलम्ब से मऊ जंक्शन पहुंची। ट्रेन में जिले के 902 श्रमित शामिल रहे। शेष आजमगढ़, गाजीपुर अन्य जिलों के थे। इन्हें गतंव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए 55 रोडवेज बसें लगाई गई थीं। प्रशासन ने सभी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के बाद उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुजरात के सूरत से लगभग 1200 से अधिक यात्रियों को लेकर निकली विशेष श्रमिक ट्रेन शाम 4.20 से चार घंटे विलंब से मंगलवार की शाम 8 बजे यहां पहुंची। प्रशासन इनका स्वागत और सभी को भोजन का पैकेट और पानी दिया। श्रमिकों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ पंक्ती में खड़ाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की और 55 बसों से इन श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान को रवाना किया गया। वहीं श्रम विभाग की तरफ से पंजीयन के लिए सभी श्रमिकों को फार्म उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एएसपी एसके श्रीवास्तव, एडीएम के हरि सिंह, सीडीओ राम सिंह वर्मा, सीएमओ डॉ एससी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के साथ अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें