फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छत पर खड़ी महिला पर चलाए पत्थर और डंडे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग गांव निवासी अनीता राय की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम अनंत राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार उनके घर पर महिलाएं और बच्चे रहते हैं। पड़ोसी अनंत राय अक्सर गाली-गलौज करता है और घर में पत्थर फेंकता रहता है।
बीते 24 मई को वह अपने भांजे को मार रहा था। उसी समय अनीता अपने छत पर खड़ी थीं। उन्हें देखते ही आरोपी अपनी बहन और भांजे के साथ मिलकर घर पर पत्थर फेंकने लगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें