फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: छेड़खानी का विरोध करने पर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद पथराव

Wed, 03 Jun 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज कस्बा क्षेत्र एक मोहल्ले में मंगलवार की देर रात के करीब महिला के संग छेड़खानी को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हुआ। बाद में बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान सूचना मिलने  मौके पर पहुची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव किया। हालांकि बाद में भारी संख्या में पहुची पुलिस मौके से 13 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। एडिशनल एसपी, सीओ घोसी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


 मंगलवार की रात लगभग 10 बजे के क़रीब मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पड़ोसी के घर से लौट रही थी, इस दौरान एक मनबढ़ ने उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर उसके पक्ष के कई लोग एकत्र हो गये।। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। तभी एक पक्ष की तरफ से युवक ने पथराव कर दिया।

फिर क्या था दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और मनबढ़ों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है शेष की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें