फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में महिलाओं से छेड़खानी को लेकर पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव पूर्वी मोहल्ले में बुधवार की शाम को महिलाओं से छेड़खानी को लेकर दलित वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय आमने सामने हो गए। इस दौरान हुए पथराव में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने लोगों को शांत कराने के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घोसी नगर के बड़ागांव पूर्वी मोहल्ले में दलित बस्ती की महिलाओं पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने फब्तियां कसी थी। इसको लेकर दलित परिवार के युवकों और अल्पसंख्यक युवकों में विवाद हो गया था। इसी को लेकर बुधवार को आजम नामक युवक से मनीष कुमार और मृत्युंजय से विवाद हो गया। इस पर आजम ने कुछ युवकों के साथ दलित वर्ग के युवकों की पिटाई कर दी।
इससे आक्रोशित दलित समाज के लोग आजम के घर पहुंच कर विरोध जताने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईट पत्थर चलने लगे। सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस के साथ सीओ अभिनव कन्नौजिया और कोतवाल सच्चिदानंद यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मामले को शांत किया। पुलिस को देख कर पथराव कर रहे लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस ने आजम, उसके पिता मुख्तार के साथ दलित समुदाय से मनीष और मृत्युंजय को हिरासत में ले लिया। इस मामले में मुख्तार की तहरीर पर दो नामजद सहित सात और मनीष की तहरीर पर दो नामजद समेत चार पर केस दर्ज कर लिया गया। इस बाबत सीओ का कहना था कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था। अब शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें