फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव में से एक को लेने गई टीम पर पथराव, धारदार हथियार को देख मेडिकल टीम ने भागकर बचाई जान

Fri, 03 Jul 2020 08:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
घायल फार्मासिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले में शुक्रवार को 14 कोरोना संक्रमितों के मिलने से जहां स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही दोपहर में पॉजिटिव मरीज को उठाने गई स्वास्थ्य टीम पर कुछ मनबढो ने ईंट-पत्थर और असलहे से लैस होकर हमला कर दिया। घटना में फार्मासिस्ट प्रमोद दुबे गंभीर रूप से घायल हुए। मेडिकल टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। समाचार लिखे जाने तक घायल के साथ स्वास्थ्य टीम थाने में मौजूद थी। 

विज्ञापन


मऊ शहर में बीते एक सप्ताह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। इस दौरान शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 14 संक्रमित मिले। इन संक्रमितों में एक मरीज दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का शामिल है। दोपहर को पॉजिटिव मरीज को ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा मोहल्ले में पहुंची।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
टीम में शामिल डॉक्टर एमए खान ने बताया कि जैसे ही संक्रमित मरीज को एंबुलेंस में लेकर हम लोग चलने को हुए, तभी युवक के परिवारीजन सहित अन्य ने स्वास्थ्य टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में चाकू, चापड़ के अलावा अन्य असलहे देख मेडिकल टीम बचाने के लिए भागी। पत्थर लगने से फार्मासिस्ट प्रमोद दुबे का सिर फट गया।

साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को चोटें आई। स्वास्थ्य टीम भागकर दक्षिणटोला थाने पहुंची थी। जहां पुलिस उनकी मदद में जुटी थी। घायल फार्मासिस्ट की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सीएलए एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। 
दो नामजद तथा कई अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस दो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है। - त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें