फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, होगी वेब कास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा को लेकर जिले को 36 सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जिले के सभी128 परीक्षा केंद्रों को वीडियो सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेब कास्टिंग होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 48999 और इंटरमीडिएट में 42177 समेत कुल 91176 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। परीक्षा को नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिले के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों को 36 सेक्टरों मेें बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। वहीं दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
चालीस परीक्षार्थियों पर होंगे दो कक्ष निरीक्षक
परीक्षा केंद्रों में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। इसके साथ ही सचल दस्ते भी चक्रमण करते रहेंगे। वेब कास्टिंग भी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर और राउटर लगाना अनिवार्य है। सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। वीडियो सर्विलांस सिस्टम से सभी परीक्षा केंद्र जोड़ दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेबकास्टिंग होगी। शासन और प्रशासन स्तर पर सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए जाएंगे।-राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें