फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ में 10 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र

विज्ञापन
नागरिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन के लिए पूजन अर्चना करते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा - फोटो : Self
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को नगर पालिका परिसर में बनने वाले प्रदेश के पांचवें आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र को लगभग डेढ़ वर्ष में तैयार करने का लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य सिर्फ भवन निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों को नगर पालिका की सेवाएं सरल, पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध तरीके से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर और लखनऊ के बाद मऊ में प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए नगर पालिका कार्यालय के अलग-अलग काउंटरों और विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
एक छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं- केंद्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स समेत नगर पालिका की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जुड़े कार्य एक ही स्थान पर कराए जाएंगे। प्रथम तल पर नागरिक सेवाओं के लिए करीब 18 काउंटर बनाए जाएंगे, जहां विभिन्न सेवाओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ए.के. शर्मा ने कहा कि केंद्र के पूरी तरह तैयार होने के बाद इसे ‘वन डे गवर्नेंस’ की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कम से कम समय में नागरिकों को अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लगातार प्रयास है कि शहरवासियों को बेहतर नगरीय सुविधाएं मिलें और उन्हें अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि-कार्यक्रम से पहले मंत्री ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण और सुशासन में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें