मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विधायक निधि के गबन और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा प्रकरण के मामले में आरोपी बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के से हुई। गबन के मामले मे वादी मुकदमा निरीक्षक रामसिंह का कोर्ट में बयान दर्ज हुआ। मुख्तार के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने जिरह के लिए समय मांगा। एसीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने विधायक निधि तथा असलहा प्रकरण में 28 सितंबर की तिथि तय कीा। अभियोजन की ओर से एपीओ रविंद्र यादव ने पैरवी की।अभियोजन के अनुसार, विधायक निधि के गबन के मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया। अभियोजन की ओर से साक्ष्य होना है। जिस पर वादी निरीक्षक रामसिंह का बयान दर्ज हुआ। उधर, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा मामले में पेशी हुई। एसीजेएम ने आरोप तय करने के लिए 28 सितंबर की तिथि तय की। अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हई थी। था। जिसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।