फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से फुंका पड़ा है राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर, बुआई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। ब्लाक के धनौली रामपुर का राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर जलने से खेतों की बुआई का कार्य एक सप्ताह से प्रभावित है। इसे ठीक कराने की मांग को लेकर कई बार किसानों द्वारा विभागीय अधिकारी को अवगत करा चुके है। बावजूद समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। इससे नलकूप के भरोसे खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि दोहरीघाट ब्लाक के धनौली रामपुर गांव में सिंचाई कार्य के लिए राजकीय नलकूप स्थापित किया गया है। एक सप्ताह पहले राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जल जाने से किसान खेत की भराई नहीं कर पा रहे है। इससे बुआई पिछड़ने का डर सता रहा है। धनौली रामपुर के किसान उमेश राय, नीरज राय, डब्लू राय, लल्लन प्रसाद आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से खेत की भराई नहीं हो पा रही है। यदि ट्रांसफार्मर नहीं बना तो ग्रामवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। ज्ञात हो कि इस नलकूप से धनौली रामपुर, गौड़ौली, बहादुरपुर, बुदावल आदि गावों के खेतों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें