फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय टीम योजनाओं के क्रियान्वयन की करेगी जांच पड़ताल:तैयारियों में जुटे अधिकारी:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच पड़ताल प्रदेश स्तरीय टीम करेगी। टीम में शामिल अधिकारी निपुण भारत अभियान, आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी सहित 10 बिंदुओं पर जांच पड़ताल करेंगे। जांच टीम के आने की भनक लगते ही विभागीय अधिकारी कमियों को दूर करने में जुट गए हैं। जिले में बेसिक शिक्षा से संबद्ध 1208 सहित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से छात्र छात्राओं के कल्याण के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच पड़ताल प्रदेेशस्तरीय टीम करेगी। शासन से नामित टीम निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अकादमिक गतिविधियां, आपरेशन कायाकल्प, समावेशी शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, बालिका शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीआरसी कार्यालय सहित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें जाकर रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच टीम के आने की भनक लगते ही विभागीय अधिकारी होमवर्क करने में जुट गए हैं। समीक्षा बैठक का दौर शुरू हो गया है। समीक्षा बैठक मेे भी कमी मिल रही है उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया जा रहा है। इस बाबत नगर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि प्रदेश स्तरीय टीम के जिले मेें आने का पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें