नगर पालिका सभागार में ईद त्यौहार को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद सभासद और अधिकारीगण।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर नगर पालिका सभागार में बुधवार को नपाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। नपाध्यक्ष ने अधिकारियों से कार्यों को प्राथमिकता में रख कर उसे निपटाने का निर्देश दिया। नपाध्यक्ष ने बताया कि बकरीद में विशेष रूप से सफाई कराई जाएगी। सभी लोग आपसी सौहार्द बनाये रखने के साथ खुले स्थानों पर कुर्बानी न करें और न ही खुले में मांस ले जाए। कुर्बानी के अपशिष्ट को इधर-उधर न फेंके बल्कि इसे पालिका द्वारा खुदवाये गये गड्ढो में ही डालें। पालिकाध्यक्ष ने पेयजल की सुचारू आपूर्ति हेतु भी निर्देश दिये। कहा कि नलकूपों पर जनरेटर की भी व्यवस्था की जायेगी ताकि कटौती होने पर पानी की आपूर्ति होती रहे। ईदगाहों पर लोगों को सहूलियत प्रदान करने हेतु पालिका के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गयी है। बताया कि ईदुल अजहा पर्व पर त्वरित संज्ञान एवं कार्यवाही हेतु आप अपनी शिकायतों एवं सूचनाओं को नगर पालिका के हेल्प डेस्क मे (हेल्प लाइन नम्बर) 9151700777 पर प्रात 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्ज करायें। बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, अवर अभियंता निर्माण सीपीदूबे, अवर अभियंता जल पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक:- अमृता राय, कमलेश पांडेय, चन्द्रिका प्रसाद,धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।