मधुबन के कंधरापुर में बिजली के शार्ट सर्किट से आगलगी में जला सारा सामान।
- फोटो : MAU
मधुबन। थाना क्षेत्र के कंधरापुर में सोमवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में 20 हजार नगदी सहित लगभग एक लाख के गृहस्थी के सामान जल कर नष्ट हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
आग लगने की सूचना पर तहसीलदार सहित सामाजिक लोगों ने मौके पर पहुँच कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। छोटेलाल राजभर मजदूरी करते हुए अपने तीन लड़कियों एवं दो बेटों की परवरिश करता है। रोज की भांति वह मर्यादपुर बाजार गया हुआ था। इसी बीच दोपहर घर में लगें विद्युत तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई तथा देखते ही देखते दो रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई । इस आगलगी में 20 हजार रुपये नगद एवं कपड़ा ,अनाज ,बर्तन सहित लगभग एक लाख के गृहस्थी के सामान जल कर नष्ट हो गए । घटना को देख मौके पर घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार राहुल गुप्ता मौके का निरीक्षण किया तो इन्दिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुंवंर सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया। इस मौके पर बृजेन्द्र कुमार बागी, अशोक व ममता चन्द्रा आदि ने ढाढ़स बंधाया।
शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार को एक पक्के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आगलगी की घटना में एक लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तिघरा ग्रामसभा के नई बस्ती पुरवा निवासी जितेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मकान में लगे तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार वाले कुछ समझ पाते जब तक आग ने घर में रखे सोफासेट, बेड, अनाज आदि गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आगलगी की इस घटना में करीब एक लाख का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।