फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों और पैरा मेडिकल कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के पैरा मेडिकल तथा राज्य कर्मचारियों ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पैरा मेडिकल कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आंशिक विरोध किया। साथ ही शासनादेश की प्रति जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि शासन की तरफ से चिकित्सा कार्मिकों के लिए मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान करने के साथ ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किए जाने के लिए आदेश निर्गत किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक चिकित्साकर्मी चाहे वह चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण का हो सभी प्रोत्साहन के हकदार बताए गए थे, लेकिन शासन द्वारा जारी शासनादेश सरकार की मंशा के विपरीत उक्त प्रोत्साहन राशि को सीमित कर दिया गया जो कि कर्मचारियों के हित में नहीं है। पैरामेडिकल संवर्ग सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी कोविड-19 की रोकथाम में किसी न किसी रूप में कार्य कर रहे हैं।
अस्पतालों में चिंहित मरीज आ रहे हैं और इनकी सत्यता नान कोविड चिकित्सालय के अधिकारियों कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की संभावना बनी रहती है। इसी क्रम में जिला मंत्री अविनाश सिसोदिया ने कहा कि चिकित्सा कार्मिकों के लिए मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के साथ ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें