फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्टार क्रिकेट क्लब ने आरडीएस क्रिकेट अकादमी को 25 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को स्टार क्रिकेट क्लब और आरडीएस क्रिकेट अकादमी के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरडीएस क्रिकेट अकादमी को 25 रन से शिकस्त दी। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आरडीएस के अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरडीएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। शिवम ने 30, रिशु ने 25, राहुल ने 20 और अमन ने 12 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में टीम को 29 रन मिले। आरडीएस की ओर से अंकित ने पांच विकेट लिए, जबकि लक्ष्मण और संदीप को दो-दो विकेट मिले। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडीएस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत धीमी रही। संदीप ने 39, अंकित ने 37 और विश्वजीत ने 23 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें