ग्राम विकास अधिकारी पुष्पा मिश्रा
- फोटो : 1
दोहरीघाट ब्लॉक के पुरमोती गांव की पुष्पा मिश्रा ने ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन के बल पर हासिल की। पुष्पा मिश्रा पीसीएस की मुख्य परीक्षा भी दे चुकी हैं और फिलहाल इसकी तैयारी कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर संत श्रीनाथ श्रीलक्ष्मण जी डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उनके ससुर रवींद्र नाथ पांडेय ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. शैलजा कांत पांडेय, ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय, आशुतोष पांडेय, डॉ. पारितोष पांडेय, डॉ. अंकिता त्रिपाठी, सुधा पांडेय और अर्पिता पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।