फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्टार क्रिकेट एकेडमी ने इनरिच क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाते एनरिच क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रुद्र
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा के मैदान पर शुक्रवार को इनरिच क्रिकेट एकेडमी और स्टार क्रिकेट एकेडमी बड़हलगंज की टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें स्टार क्रिकेट एकेडमी ने इनरिच क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। दोनों ओपनरों में सुंदर ने 40 रन और ज़ैनु ने 36 रन बनाए। दोनों विकेट 91 रन के भीतर गिरने के बाद हर्षित ने पारी संभाली और 43 गेंदों में 114 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया।
वहीं बल्लेबाज यश ने भी ताबड़तोड़ 39 गेंदों में 113 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनका साथ सरोज ने 52 रन, प्रखर ने 33 रन और राजू ने 23 रन बनाकर बखूबी निभाया।
विज्ञापन

इनरिच क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज वैभव, अंकित और रोशन को 2-2 विकेट, जबकि अभिषेक को 1 विकेट मिला। इसके चलते स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 452 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
453 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनरिच क्रिकेट एकेडमी को सधी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पहला विकेट महज 13 रन के स्कोर पर दीपक के रूप में गिरा। इसके बाद अंश चंद्रा ने 52 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन वह टीम को बीच में छोड़कर आउट हो गए।
अंश के आउट होने के बाद शिवम (15) और अभिषेक (10) भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, एक छोर पर डटे रुद्रांश सोमवंशी ने नाबाद 261 रन की शानदार पारी खेली और टीम के लिए अंत तक संघर्ष करते रहे। उनका साथ विशाल ने 43 रन की नाबाद पारी खेलकर दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस हाई वोल्टेज मुकाबले में इनरिच क्रिकेट एकेडमी मऊ ने 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 420 रन ही बना सकी, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा। स्टार क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश, राघव, विकास और प्रखर को 1-1 विकेट मिला।
मैच में 60 ओवर में कुल 972 रन बने, जिसमें 79 छक्के और 74 चौके शामिल रहे। आज के अंपायर विकास और राजेश रहे, जबकि स्कोरिंग की भूमिका में प्रवीण सिंह रहे। मैच के हीरो यश रहे, जिन्होंने 113 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें