फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक टिकट न मिलने पर तोड़फोड़

Fri, 05 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
डाक टिकट के ‌लिए भीड़
विज्ञापन
स्थानीय डाकघर पर डाकटिकटों के लिए जमा हुए युवकों का सब्र शुक्रवार को उस समय टूट गया जब उन्हें कहा गया कि अब डाकटिकट समाप्त हो गए हैं। युवाओं ने डाकघर के खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। युवाओं को उग्र रूप देखकर डाकपाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर बवाल कर रहे युवाओं को खदेड़ा।
विज्ञापन



सफाईकर्मियों की भर्ती में मांगे गए 81 रुपयों के डाकटिकट लगाने का प्रावधान किया गया है। जिले में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है। जिले भर में डाकटिकटों का अभाव चल रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना में भी डाकटिकटों के लिए अभ्यर्थियों का भरी हुजूम जुट रहा है। शुक्रवार को लगभग ढाई सौ युवक टिकटों के लिए सुबह आठ बजे से ही लाइन लगा लिए थे। दस बजे के बाद डाकघर खुलने पर डाकटिकटों की ब्रिकी शुरू हुई ।


लगभग एक घंटे तक डाकटिकट वितरित किए गए लेकिन इसके बाद डाकटिकट समाप्त हो गए। काउंटर  पर बैठे  लिपिक ने जैसे ही टिकट समाप्त हो जाने की बात कही , घंटों से लाइन में खड़े युवा आक्रोशित हो गए।  युवाओं ने डाकघर के अधिकारियों के विरुद्घ नारेबाजी शुुरु कर दी। उनका कहना था कि जब डाक विभाग के अफसर जान रहे हैं कि इसती भारी संख्या में डाकटिकट मांगे गए हैं तो इसकी व्यवस्था समय से पहले ही कर लेने की जिम्मेदारी विभाग की है।
विज्ञापन



लेकिन बेरोजगारों को परेशान करने के लिए डाकटिकट का टोटा बनाया जा रहा है। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने तोड़  फोड़ शुुुरु कर दी। युवाओं के बाव से कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। युवाओं का उप्रदव देखकर डाकपाल ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडे पटककर बवाल कर युवाओं को खदेड़ा।इस बारे में समाचार लिखने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें