मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिलास्तरीय 15 वर्षीय (बालक ) फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को फ्रेंडस यूनियन क्लब मऊ तथा स्टेडियम मऊ के बीच खेला गया। स्टेडियम मऊ ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम हॉफ में स्टेडयम की टीम राशिद एवं अल्तमश के गोल से आगे चल रही थी। द्वितीय हाफ में फ्रेंड्स यूनियन क्लब ने वापसी करते हुए 01 गोल करके गोल के अंतर को कम कर दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद स्टेडियम के अल्तमश ने गोल करके बढ़त को 3-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में स्टेडयम के आकाश यादव ने 01 गोल और करके बढ़त 4-1 कर दिया। इस प्रकार स्टेडियम मऊ की टीम विजेता एवं फ्रेंड्स यूनियन क्लब की टीम उप विजेता रही। मैच के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। विजेता उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण डॉ. संजय सिंह, निदेशक, शारदा नारायण हास्पिटल, राकेश तिवारी शामिल रहे।