फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 9 से 17 अक्तूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर स्थित शहीद इंटर कॉलेज में तहसील, जनपद और मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें आगामी प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित करने के साथ आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव संजय सिंह ने बताया कि 09 अक्तूबर से तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 12 और 13 अक्तूबर को जनपदीय स्तरीय, 16 और 17 अक्तूबर तक मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं की जाएंगी। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में कराई जाएंगी।
इसमें 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी। बैठक में प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बताया कि निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी वर्गों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान खेल नियमों और व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र विक्रम, जयराम सिंह यादव, भूपेंद्रवीर सिंह, धनंजय सिंह, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें