दरगाह के आदमपुर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत। संवाद
मधुबन। गुजराती स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को दरगाह क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर आदमपुर खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें करीब 50 युवतियां भी शामिल रहीं।
संस्था के अमरजीत कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊंची कूद समेत विभिन्न खेल आयोजित किए गए। 100 मीटर दौड़ में नीरज और सुष्मिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में चकबिलायत-कोल्हुआ खास की टीम विजेता रही, जबकि खो-खो में बनकटा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह लंबी कूद में शिवम और रानी प्रथम रहे।
कार्यक्रम में सुर्मिला राजभर, संध्या, रेखा, शिवशंकर और मोहम्मद शराफत समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। अमृता, बुलबुल, रागनी, प्रिया मौर्या, रेखा, संध्या, दुर्गेश यादव और नितेश समेत अन्य युवाओं ने भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।