फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता : नीरज और सुष्मिता ने जीती 100 मीटर दौड़

विज्ञापन
दरगाह के आदमपुर में आयोजित वि​भिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत। संवाद
विज्ञापन
मधुबन। गुजराती स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को दरगाह क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर आदमपुर खेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें करीब 50 युवतियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

संस्था के अमरजीत कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊंची कूद समेत विभिन्न खेल आयोजित किए गए। 100 मीटर दौड़ में नीरज और सुष्मिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में चकबिलायत-कोल्हुआ खास की टीम विजेता रही, जबकि खो-खो में बनकटा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह लंबी कूद में शिवम और रानी प्रथम रहे।
कार्यक्रम में सुर्मिला राजभर, संध्या, रेखा, शिवशंकर और मोहम्मद शराफत समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। अमृता, बुलबुल, रागनी, प्रिया मौर्या, रेखा, संध्या, दुर्गेश यादव और नितेश समेत अन्य युवाओं ने भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें