फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर में मारी टक्कर, हादसा टला

विज्ञापन
घोसी कोतवाली के कल्याणपुर में फोरलेन पर ट्रेलरों की टक्कर के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाला ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उसके चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद आगे चल रहे ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू की। हादसे के कारण वाराणसी-गोरखपुर हाईवे की एक लेन बाधित हो गई, जिससे करीब 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। रविंद्रनाथ राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। सड़क किनारे कराया गया जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें