फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, किशोर की मौत

विज्ञापन
मृतक अंकुर यादव।फाइल फोटो
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 17 वर्षीय अंकुर यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पिता राम विशेष यादव की तहरीर पर रविवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के भेलाबांध गांव निवासी राम विशेष यादव ने बताया कि उनका बेटा अंकुर आइसक्रीम बेचता था। शनिवार रात करीब 12:30 बजे वह कुछ सामान लेने ई-रिक्शा से घोसी की ओर जा रहा था। हाजीपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल अंकुर को सीएचसी घोसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ है, लेकिन फुटेज में वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस अब आगे लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालकर पिकअप और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें