इंडो पाक बॉर्डर पर हाईअलर्ट के चलते लोगों ने छोड़ा गांव
- फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी डा. राजेश कुमार ने तहसील सभागार में घोसी विधान सभा के खंड शिक्षा अधिकारियों और सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। एसडीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले 50 बूथों को चिह्नित कर उनमें विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही इन बूथों पर विशेष बूथ मित्र के रूप में लेखपालों को नियुक्त करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी तीनों खंड शिक्षा अधिकारी और 325 बीएलओ के साथ 10 सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ और सुपरवाइजर गोंद लिये गए बूथों के मतदाताओं के घर घर जाकर लोगों के बीच जाकर चार मार्च को जरूर मतदान के करने के लिए प्रेरित करें। उनको मताधिकार का महत्व बताएं। जब अधिक मतदान प्रतिशत अधिक होगा तभी देश का समुचित विकास होगा और वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना होगी। कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विधान सभा के सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले 50 बूथों को चिह्नित करना है।
कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी विशेष सघन जागरूकता अभियान चलाएं , रैली निकाल कर मतदान प्रतिशत बढ़ाएं । लेखपालों को निर्देश दिया कि वे 50 कम मतदान वाले बूथों पर व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता के तहत कम मतदान का कारण पताकर उसको नामित अधिकारी डीआईओएस को दें। इसके बाद उनके निर्देशानुसार कार्य कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें। बैठक में खंडशिक्षा अधिकारी बड़रांव चंद्र भूषण पांडेय, घोसी अनिल मिश्रा, दोहरी गोपाल शरण पांडेय, सुनील कुमार, अमीरुद्दीन अंसारी आदि रहे।