मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कनियारीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर गेहूं के डंठल में लगी आग से निकली चिंगारी से दो रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। आठ मई को होने वाली पुत्री की शादी के लिए मजदूर ने अनाज, कपड़े और नगदी रखे थे, जो पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
घटना में दो परिवारों को एक एक लाख रुपये का सामान जल गया। कनियारीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आठ बजे खेत में पड़े गेहूं के डंठल में किसी ने आग लगा दी। तेज हवा से आग तेजी से फैल गई और कुछ दूरी पर स्थित रमावती देवी की रिहायशी मड़ई को चपेट में ले लिया। महिला की पुत्री लक्ष्मी की 18 मई को शादी थी। शादी के लिए रखे अनाज, कपड़ा और 50 हजार रुपये नगदी जलकर राख हो गई। देखते ही देखते प्रदीप की मड़ई में भी आग लग गई। उसमें रखा अनाज, कपड़ा और 35 हजार रुपये नगदी जल गई।