फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नए सत्र से जूनियर हाईस्कूलों में अंतरिक्ष विज्ञान की होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से ग्रह, उपग्रह और ब्रह्मांड के साथ ही गगनयान और चंद्रयान मिशन की पढ़ाई होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) शीघ्र ही अंतरिक्ष से जुड़े तथ्यों पर आधारित कोर्स तैयार करेगा। नए कोर्स में आदित्य एलवन की पूरी जानकारी साझा की जाएगी। युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए कुछ हिस्सा ऑडियो वीडियो के रूप मेंं भी तैयाार होंगे।
विज्ञापन

जिले में 757 प्राथमिक, 159 उच्च प्राथमिक और 259 कंपोजिट विद्यालयों में 1.10 लाख बच्चे अध्यनरत हैं। छात्र-छात्राएं अंतरिक्ष विज्ञान को आसानी से समझ सकें, इस पर फोकस करने की कवायद तेज हो गई है। कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष यात्रा के बाद किशोरों और युवाओं मेें अंतरिक्ष और उससे जुड़ी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति बढ़ती जिज्ञासा को देखते हुए सरकार की तरफ से जूनियर हाईस्कूल स्तर से ही इसकी पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र का रुख कर सकेंगे। सरकार ने एससीईआरटी को इसका सरल कोर्स तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। नए कोर्स मेें चंद्रयान, आदित्य एलवन और गगनयान जैसे मिशनों की पूरी जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ साझा करने को कहा गया है। कोेर्स में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े संस्मरण को भी शामिल किया जाएगा। कोर्स में कुछ हिस्सा ऑडियो-वीडियो के रूप में तैयार किया जाएगा।
फिलहाल विज्ञान के कोर्स में ही यह विषय छठवीं से आठवीं कक्षा तक रहेगा। अधिकारियों की मानें तो नए शिक्षा सत्र से स्मार्ट क्लास में छात्रों को ग्रह, उपग्रह और अंतरिक्ष यान के विषय पढ़ाए जाएंगे। बेहतर परिणाम आने के बाद एआई की भांति इसे पूरी तरह से अलग कोर्स के रूप मेें संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑडियो-वीडियो से छात्र-छात्राएं विज्ञान और तकनीक काे व्यावहारिक रूप से भी समझ पाएंगे और इससे विज्ञान के प्रति गहरी रुचि पैदा होगी। इस बाबत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. संदीप राय का कहना है कि नए शिक्षा सत्र से ग्रह, उपग्रह और अंतरिक्ष यान का विषय पढ़ाया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें