मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा के रानीपुर जोन में जोन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद की अध्यक्षता में हुआ।
इसमें बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में फॉर्म नं 6,7,8 की ओर से मतदाता सूची में विलोपन और संशोधन करने के लिए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई। सपा विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2027 में पीडीए की सरकार बनाना जरूरी है। इसलिए पीडीए समाज जागरूक होकर मतदाता सूची को मजबूत कर लें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, महासचिव अजीत कुमार यादव, उपाध्यक्ष सदानंद यादव, लक्ष्मी राम यादव, बेचन यादव, दुर्गेश यादव, सुशील यादव आदि शामिल थे। संवाद