फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए रवाना हुए सपा कार्यकर्ता

Sat, 20 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए सपा कार्यकर्ताओं का जत्था पार्टी कार्यालय से एक बस से रवाना हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध समाजवादी पार्टी अन्य दलों का मोर्चा बनाकर लड़ेगी।

पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लालू प्रसाद यादव, नितीश, शरद यादव सहित कई दलों के साथ मिलकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की कलई खोलेंगे।

 संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने सांप्रदायिक आदतों से अब भी बाज नहीं आ रही है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन सीज फायर हो रहे हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पहले यह धरना जंतर मंतर पर आयोजित किया गया था लेकिन बाद में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान पर कर दिया गया है।

 मुख्य रूप से रामधनी चौहान, विपिन शर्मा, बलिराम यादव, सुरेश, राजेंद्र यादव, मोहन यादव, रामसमुझ, रामाश्रय राजभर, बृजेश, संपत मौर्य, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें