फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. राम मनोहर लोहिया की नीतियों का युवा करें अनुसरण

Sun, 17 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोहिया वाहिनी की बैठक हुई। संगठन के प्रदेश सचिव निखलेश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी एक विचारधारा है। युवा डा. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलें और पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार को हर मोर्चे पर शिकस्त दी है। सरकार अपने वादों पर खरा उतरी है और उसने अपना सभी वादा पूरा किया है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि सपा नौजवानों के बल पर ही 2017 के मिशन को पूरा करेगी। कहा कि युवा जन-जन तक जाकर पार्टी की उपलब्धियों को गिनाएंगे।


सपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को वह घर-घर तक जाकर पहुंचाएंगे। कहा कि नौजवान अपने सपा के ड्रेस एवं टोपी के साथ गांवों में पहुंचे। जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी के संजय चौधरी ने कहा कि संगठन में युवाओं के अंदर काफी जोश है। वह पार्टी की नीतियों को लेकर 2017 के मिशन में युवाओं की पूरी ताकत के साथ लगेंगे।
विज्ञापन



बैठक में मुख्य रूप से कुद्दुस अंसारी, विपिन शर्मा, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, आरिफ खान, विवेक राय, अशरफ  अली, निरंकार, धर्मेंद्र यादव, रजनीश, यशवंत सिंह, गौरव पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें