फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसडीएम मधुबन के खिलाफ सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील के मर्यादपुर निवासी सपा नेता ने शुक्रवार को प्रमुख सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राजेंद्र मिश्र वर्ष 2012, वर्ष 2017 में सपा के अधिकृत विधानसभा प्रत्याशी रहे। बीते तीन जून को वह पार्टी कार्यकर्ता के साथ उपजिलाधिकारी मधुबन से मिलकर तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार और कार्यरत एक लेखपाल के किए गए भ्रष्टाचार को उपजिलाधिकारी से जनसमस्या को अवगत कराने का प्रयास किया। लेकिन उप जिलाधिकारी उन्हें गुंडा व दलाल कहा। उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने चैंबर से बाहर निकालकर अपशब्द भाषा का प्रयोग किया। उप जिलाधिकारी मधुबन के खिलाफ जांच कर उनकी और पार्टी कार्यकर्ताओ की मांगों का निस्तारण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, राजेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें