फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फैमिली आईडी कार्ड से योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एक परिवार एक पहचान के तहत फैमिली आईडी कार्ड जारी कर रही है। फैमिली आईडी के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। यह कार्ड 12 अंकों का होगा, जिसमें पूरे परिवार का ब्योरा होगा।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा चुका है। उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के जरिए परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है लेकिन, अब उत्तर प्रदेश में आप फैमिली आईडी बनवाकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं।
फैमिली आईडी के तहत यूपी में रहने वाले परिवारों का लाइव डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत हर एक परिवार को फैमिली आईडी के तहत 12 अंको का नंबर जारी किया जा रहा है। फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना अब आसान होगा इससे लोगों को आय, जाति और निवास व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वे फैमिली आईडी की वेबसाइट निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन का सत्यापन खंड विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम सचिव के माध्यम से और शहरी क्षेत्र के आवेदनों का सत्यापन उप जिलाधिकारी के द्वारा लेखपाल के माध्यम से किया जाता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि लाभार्थी परक योजनाओं से संबंधित विभागों समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग, प्रोबेशन, कृषि विभाग आदि योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वे फैमिली आईडी द्वारा इन सभी योजना में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें