फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में बही विकास की गंगा

Wed, 01 Apr 2015 10:09 PM IST
मऊ (ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बही है। तीन वर्ष में जितना कार्य सपा सरकार ने किया है। उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव वंदना चतुर्वेदी ने नगर क्षेत्र के बकवल स्थित नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


वंदना चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदुस्तान की किसी प्रदेश की यह पहली सरकार है जो महिलाओं के प्रति इतना संवेदनशील है कि महिलाआें की सुरक्षा के लिए 1090 टोल फ्री नंबर चालू किया है जिससे महिला किसी भी कोने मेें हो अगर उसको कोई परेशानी हो तो वह उस पर फोन करे और उसकी मदद के लिए पुलिस तैयार रहेगी।

उन्होंने पार्टी की महिला पदाधिकारियाें को महिलाओें को एकजुट करने का मंत्र दिया। इस मौके पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संध्या यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालमुनी यादव, संगीता दूबे, किरन सिंह, ऊषा प्रजापति, पूनम तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, हुमैरा खातून, हौशला पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें