समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में गुंडा राज खत्म होगा। पीडीए के साथ सपा आगे बढ़ेगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को पुलिस बूथ के पास कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत करने के दौरान बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार निजीकरण को बढ़ावा देते हुए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। जातीय जनगणना ही देश के संविधान में प्रदत्त सामाजिक न्याय का आधार बनेगी। कहा कि सपा पीडीए को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। उसे सपा खत्म करेंगी। इस दौरान दूधनाथ यादव, अप्पू मौर्य, राजेश गुप्ता, लाल बाबू सोनकर, सतीश यादव, धर्मेंद्र सोंलकी, विजय यादव, इंद्रकैलाश आदि शामिल रहे।