स्थानीय कोतवाली पुलिस किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले 15 हजार के इनामिया बदमाश को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर ले आई और सोमवार को न्यायालय भेज दिया। बीती छह मार्च को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी की मां ने मुकदमे दर्ज कराया था। इसके मुताबिक छह मार्च की दोपहर एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। जांच में कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुुर निवासी प्रदीप निषाद का नाम सामने आया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदीप हाजिर नहीं हुआ जिसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस गुजरात प्रांत के सूरत स्थित मेडिकल कॉलेज ओपलाड से बीते चार अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। मऊ लाकर सोमवार को उसे न्यायालय भेज दिया।