फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश में फिर से बनेगी सपा की ही सरकार'

Tue, 06 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को घोसी विधानसभा के बूथ व सेक्टर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनोज राय धूपचंडी ने दावा किया कि यदि कार्यकर्ताओं सहयोग किया तो 2017 में भी सूबे में पुन: समाजवादी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन



मनोज ने घोसी में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख कर कहा कि इतने तादाद में कार्यकर्ताओं को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है मिशन 2017 में सपा को पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी। कहा, आज प्रदेश में हर तबका सुखी है। हमारी सरकार ने जीतनी जनकल्याणकारी योजनायें चलाईं है उसको कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। राज्यमंत्री सुधीर ने कहा की सपा के     अलावा किसी भी दल ने प्रदेश   का भला नहीं किया। सबने जनता को छला ही।


बसपा और भाजपा ने प्रदेश की जनता को लड़ाने का कार्य किया। आज जनता ने 2017 में फिर से अखिलेश यादव को पुन: सत्ता सौंपने का मूड बना लिया है। विधायक सुधाकर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा की घोसी में उनके कार्यकाल में जितना विकास हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, शैलेन्द्र  यादव साधु, ब्लाक प्रमुख घोसी      सुजीत सिंह, राजेन्द्र पांडेय, सूर्यभान यादव, आबिद    सिद्दीकी, मिल्टन खान, विनीत कुशवाहा, सोएब निजामी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें