पूर्वांचल के सबसे बड़ा सराफा बाजार वाराणसी में शनिवार को सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती की घटना को संज्ञान में रखकर पुलिस अधीक्षक ने सराफा मंडी में गश्त बढ़ाने का आदेश दिया। साथ ही मातहतों को एलर्ट किया है। दूसरी तरफ व्यापारियों ने कहाकि पहले से कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई। लेकिन उनकी मांग है कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा का इंतेंजाम करें।
वाराणसी में सराफा दूकान में हुई डकैती की घटना से जिले के कारोबारी सहमे हुए है। सराफा कारोबारियों को अब अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। इसके लिए उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। शहर को बड़े सराफा कारोबारी और मऊ सराफा मंडल के अध्यक्ष विजय सराफ ने कड़े शब्दों में वाराणसी में हुई डकैती की निंदा किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार में सराफा कारोबारियों की सुरक्षा की बात तो दूर उनका ख्याल तक नहीं रखा जा रहा। जिसका उदाहरण वाराणसी में हुई घटना है। उन्होंनें कहा कि सराफा कारोबारी हमेशा असुरक्षा की भावना से ग्रसित रहता है।
सराफा कारोबारी और सराफा सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष सराफ ने कहा कि जिले में जहां-जहां सराफा की मंडी है या दुकानें हैं। वहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। बोले अभी तक कोई सुरक्षा की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है। इसके चलते व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा। गोला बाजार में सराफा कारोबार करने वाले विनोद वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी हमेशा से अपराधियों के निशाने पर रहता है।
वाराणसी में हुई इतनी बढ़ी घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सराफा कारोबारियों को सुरक्षा प्रदान करने के सरकार को सबसे पहले सोचना चाहिए। आजमगढ़ तिराहा बाजार में सराफा कारोबार करने वाले आशीष वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी खुद से कोई सुरक्षा का इंतेजाम नहीं कर सकते। एेसे में जिला और पुलिस प्रशासन को सराफा की सुरक्षा के लिए सोचना चाहिए। जबकि पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि पहले से सराफा मंडी में पुलिस की ड्युटी लगाई जाती थी। लेकिन वाराणसी की घटना के बाद से मातहतों को अलर्ट कर मंडी में गश्त बढ़ा दी गई है। बोले व्यापारियों से शीघ्र की बैठक कर उन्हें भी दूकान में सीसी टीवी कैमरा आदि लगवाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। वैसे तो पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर्य है।