जिले में शांति सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने फोर्स के साथ रानीपुर थाना क्षेत्र में रूट मार्च और पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई करके हटाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक के साथ बाजार, भीड़ वाले स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गश्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को आश्वस्त किया। इस दौरान वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।