फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शारीरिक के साथ मानसिक फिटनेस भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड का निरीक्षण एएसपी अनुप कुमार ने निरीक्षण किया।इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने परेड की सलामी ली। जिसके बाद पुलिकर्मियों की उन्होंने दौड़ लगवाई। जिसमें पुलिसकर्मियाें को फिटनेस की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि नौकरी में शारीरिक के साथ मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। क्योंकि नौकरी के दौरान कभी कभी ऐसा समय आता है जब मानसिक रूप से निर्णय लेना पड़ता है। वहीं अधिक वजन के दौड़ लगाने वाले पुलिकर्मियों को वजन कम करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण में यूपी 112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते ली गई। साथ ही सामानों को सही ढंग से रहने का निर्देश दिया गया।वहीं पुलिस लाईन में चल रही आरटीसी का निरीक्षण एएसपी अनुप कुमार ने किया। इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का भी उन्होंने निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें