मऊ जीएसटी में संसोधन कर सरल बनाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष लाल बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष लाल बिहारी गुप्ता ने कहा कि जीएसटी प्रणाली लागू हुए चार वर्ष हो चुके हैं। वन नेशन वन टैैक्स,सरल टैक्स प्रणाली के नाम पर रात 12 बजे जोर शोर से लागू जीएसटी से आज व्यापार काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पांच स्लैब वाली जीएसटी से व्यापारी काफी परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने पीएम को भेजे गए पत्रक में मांग किया कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल किया जाए। जीएसटी के तीन स्लैब बनाए जाए। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को कोरोना महामारी में कवर करते हुए 10 लाख का बीमा लाभ दिया जाए।इस दौरान मुख्य रुप से अभिषेक मद्देशिया, देवेन्द्र, संजय, रामकृष्ण निषाद ,खुर्शीद खान, रियाजुलहक आदि मौजूद रहे।