उप्र आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को संगठन के कार्यालय पर हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष सुदामा निराला ने कहा कि सारा जनहित का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर निर्भर कर रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। मंडल उपाध्यक्ष राजेश्वर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से संविदा पर तैनात मुख्य सेविका तथा सीडीपीओ आदि कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की प्रक्रिया चल रही है।
आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी सेविकाएं जो संविदा के आधार पर कार्यरत हैं उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।