फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन दिन बाद बेटे की शादी, शॉपिंग कर लौट रहे पिता-पुत्र सड़क हादसे में घायल, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर धनौली-आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार की देर शाम छह बजे कार-ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे के बाद ऑटो के पलटने से चालक सहित चार यात्री घायल हो गए। इसमें एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र के साथ एक युवती घायल हो गई। मृतक के बेटे की शादी अगले दिन बाद है, जिसको लेकर वह अपने बेटे को लेकर खरीदारी करने के लिए दोहरीघाट आया हुआ था, जहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सोहाबार गांव निवासी सुभाष 65 राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। इसी एक दिसंबर को उसके इकलौते बेटे सोनू 28 का विवाह है। इसी को लेकर सुभाष अपने बेटे सोनू के साथ मंगलवार की दोपहर में दोहरीघाट बाजार आया हुआ था। जहां वह शाम करीब छह बजे खरीदी करने के साथ वापस गांव ऑटो से लौट रहे थे।
अभी ऑटो रामपुर धनौली-आजमगढ़ मार्ग स्थित बाबू राम कैलाशी देवी महाविद्यालय के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज गती की बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सवार सुभाष, सोनू और एक युवती रागिनी यादव और चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद कार चालक कार चालू न होता देखकर कार को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची दोहरीघाट पुलिस ने चारों घायलों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।यहां इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई, जबकि पुत्र सोनू और युवती रागिनी का इलाज चल रहा है। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देख कर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें