फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर से सोनी राज का निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को सभी नौ ब्लाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया गया। भाजपा और सपा के दावेदार जुलूस की शक्ल में ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशियों ने सभी नौ ब्लाकों जबकि सपा ने सिर्फ चार ब्लाक में नामांकन किया. नामांकन कक्ष में सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही जाने दिया गया। रानीपुर ब्लाक से सिर्फ सोनी राज ने नामांकन किया। वहां उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। सबसे अधिक गहमागहमी फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर रही।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी ब्लाकों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रत्याशियों के समर्थकों को बाहर ही रोका जा रहा था। प्रत्याशियों के आने के बाद गेट खोलकर उनको और उनके प्रस्तावकों के साथ अंदर जाने दिया जा रहा था। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने सभी नौ ब्लाकों पर पहुंचकर सुुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह और अपर पुलिस त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने भी नामांकन स्थलों का दौराकर जायजा लिया। बड़रांव ब्लाक पर एक महिला प्रत्याशी ने नामांकन में व्यवधान डालने की शिकायत की जिसे एडीएम और एएसपी ने सुलझाते हुए नामांकन कराया। फतेहपुर मंडाव, दोहरीघाट ब्लाकों पर नामांकन के लिए आ रहे प्रत्याशियों की ओर से जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई। बड़राव ब्लाक पर भाजपा प्रत्याशी के साथ विधायक विजय राजभर भी समर्थकों संग मौजूद रहे। कोपागंज में भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं रहा और उन्होंने बड़ी शांति के साथ नामांकन किया जबकि सपा प्रत्याशी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू और जिला महामंत्री और पूर्व एमएलसी राम रतन राजभर मौजूद रहे। घोसी, रतनपुरा, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना और परदहा ब्लाकों पर प्रत्याशियों ने बिना किसी तामझाम के नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें