फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की पिता की हत्या: ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद को लेकर हुआ था नाराज

Sat, 03 Feb 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घटना है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में आपसी विवाद में बेटे ने पिता पर कई बार चाकू से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
Mau news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में शनिवार की दोपहर आपसी कहासुनी के दौरान एक बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा है। घरवालों की चीख पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है। 

विज्ञापन


दोहरीघाट एसओ कल्पना मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बड़कीबारी गांव निवासी जीता यादव (65) के रूप में हुई। जीता की उसके बेटे अभिषेक से शनिवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसके बड़े बेटे अखिलेश ने चाकू से उस पर वार कर दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते तबतक चाकू के कई वार से जीता यादव की मौके पर मौत हो गई। एसओ ने बताया कि तहरीर अभी मिली नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें