फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को अपराह्न तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। आम तथा सब्जी की फसल को नुकसान से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के से आसमान में बादल छाए रहे। पूर्वाह्न लगभग 10 बजे तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। थोड़ी ही देर बाद मौसम सामान्य हो गया।दोपहर तक धूप छांव होता रहा।अपराह्न बाद कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी तो कहीं बारिश शुरू हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। वहीं आम तथा सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा। नुकसान से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही थी।11 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। मौसम सुहाना होने से लोग मस्ती करते देखे गए।अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों का कहना था कि कोरोना काल में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। आंधी तूफान से आए दिन नुकसान हो रहा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है।इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार का कहना था कि तेज आंधी के चलते आम के फसल को नुकसान पहुंचा है।बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ताजोपुर, बढुआगोदाम, कहिनौर, उस्मानपुर, डुमरांव सहित विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ कहीं बूंदबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे सब्जी तथा आम की फसल को नुकसान पहुंचा। तेज हवा के चलते कई घरों, दुकानों के कटरैन भी उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें