झमाझम बारिश के बीच बृहस्पतिवार की दोपहर हुई बारिश के बाद कोपागंज कस्बा के सड़को पर हुआ जलजमाव।सं?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। ठंडा मौसम हो जाने से लोगों को मस्ती करते देखे गया। कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से ही आकाश में आसमान बादल छाए रहे। मध्याह्न बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। दिन भर मौसम सुहाना रहा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। कोपागंज : कस्बा में बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने नगर पंचायत के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने से मुख्य बाजार मार्ग, चौक के अलावा अन्य सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानियां हुईं। बाजार करने पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार ऊंची जगहों पर खड़े होकर जलजमाव खत्म होने का इंतजार किया।