फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बच्चे

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षिका को ट्रेनिंग के दौरान लैपटाप ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के भी बच्चे अब आईसीटी आधारित स्मार्ट क्लास में गुणवत्तापरक शिक्षा हासिल करेंगे। ऐसे में फतेहपुर मंडाव के प्राथमिक विद्यालय पहाड़ीपुर के बच्चे अब लैपटॉप, प्रोजेक्टर के माध्यम से आईसीटी आधारित शिक्षा का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग मऊ तथा शिव नाडर फाउंडेशन के समन्वय से बीएसए कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षकों ने शिक्षण की बारीकियां जानीं। आईसीटी स्मार्ट कक्षा में विषयों को रुचिकर एवं क्रियात्मक ढंग से समझाया गया। शिक्षकों ने स्मार्ट क्लास के दौरान डिजिटल कंटेंट का बेहतर उपयोग, पाठ्य योजनाएं, शिक्षण योजनाएं, स्कूल रेडिनस के अंतर्गत उमंग कार्यक्रम, खेल-खेल के माध्यम से सीखना आदि के प्रति अपनी बेहतर समझ एवं दक्षता विकसित की। अंतिम दिवस में बीएसए डॉ. संतोष सिंह ने बेसिक एजुकेशन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में आईसीटी आधारित स्मार्ट कक्षा शिक्षण एवं संचालन को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य विकास अधिकारी आरएस वर्मा ने डिजिटल शिक्षा से बच्चों के अधिगम स्तर में सकारात्मक बदलाव पर प्रकाश डाला। इस दौरान संबंधित विद्यालय को एक प्रोजेक्टर, लैपटाप, पठन एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई। शिव नाडर फाउंडेशन के डिवीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शरद त्रिवेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें