फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

विज्ञापन
बदला मौसम:बुधवार की दोपहर आसमान में छाए काले घने बादल।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में मौसम बुधवार की शाम अचानक बदल गया। कहीं बारिश हुई तो कही बूंदाबांदी। हालांकि ऐसे में लोगों को गर्मी और तपिश से राहत जरूर मिली। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जबकि गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। बुधवार को भी जिले में तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिनभर तपिश से लोग बेहाल रहे। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला। आसमान में काले बादल उमड़ पड़े और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और वह मस्ती में दिखे। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें