फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिजड़ा गो आश्रय स्थल में अव्यवस्था से 14 गो वंश की मौत

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के पिजडा गांव स्थित पशु आश्रय केंद्र पर पशुओं की मौत पर निरीक्षण के लिए पहुंचे बीडीओ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा स्थित गो आश्रय स्थल में चारे के अभाव में मंगलवार को 14 पशुओं की मौत हो गई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था स्व. सुदेशरी देवी मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी की संचालिका के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जांच टीम को निरीक्षण में मौके पर चारा नहीं मिला। संभावना जताई जा रही है कि भूख से ही पशुओं ने दम तोड़ा होगा। पिजड़ा मेें सवा करोड़ की लागत से बने गो आश्रय स्थल में 283 पशु रखे गए थे। गौशाला के संचालन व देखभाल की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्था सुदेश्वरी देवी मेमोरियल एजुकेशनल सोसायटी को सौंपी थी। यहां व्यापक पैमाने पर लापरवाही उजागर हुई। गो आश्रय स्थल में भूसा और चारा की कमी की वजह से भूख से तड़प कर 14 पशुओं ने दम तोड़ दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मौके पर जांच के लिए भेजा। जांच में मौके पर न तो भूसा मिला और न ही चारा। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि गो आश्रय स्थल को संचालित करने के लिए स्वयंसेवी संस्था को अनुबंध के तहत दिया गया था। एनजीओ की लापरवाही से 14 गो वंश की मौत के मामले में जांच के दौरान तमाम खामियां मिली हैं। सोसाइटी की संचालिका मीनू श्रीवास्तव के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें