अशोक सिंह। भाजपा प्रत्याशी,सदर विधानसभा।
- फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव के पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में कोई करोड़पति है तो किसी के पास कई लाइसेंसी बंदूकें हैं। मधुबन विधानसभा से बसपा की प्रत्याशी नीलम सिंह कुशवाहा के पास कुल 1.73 करोड़ की संपत्ति है। जबकि उनके पति के पास 69.27 लाख की संपत्ति है। इतना ही नहीं उनके पास 19.32 लाख की इनोवा गाड़ी, 8.67 लाख की बोलेरो सहित अन्य गाड़ियां हैं। उनके पास नगदी के रूप में 45 हजार रूपये तथा उनके पति संजय वर्मा के पास 58 हजार रुपये हैं। नीलम कुशवाहा के पास 14.40 लाख के गहने तथा पति के पास 4.80 लाख का स्वर्ण है। सदर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह के पास डेढ़ लाख रुपये की कीमत की पिस्टल और राइफल है। वहीं इनकी पत्नी के पास 20 हजार रुपये कीमत की बंदूक है। अशोक सिंह के पास कुल चल अचल संपत्ति के रूप में 25 लाख रुपये तथा पत्नी के पास 62 लाख रुपये की संपत्ति है। अशोक सिंह के पास 3.25 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड है। इनके पास सात लाख रुपये मूल्य की स्कार्पियो गाड़ी है। अशोक सिंह के पास 18 हजार रुपये नगदी तथा सहादतपुरा स्थित एसबीआई बचत खाता में 10 हजार रुपये तथा नरई बांध स्थित यूनियन बैंक में 10 हजार रुपये जमा हैं वहां पत्नी के पास 15 हजार रुपये नगद और यूनियन बैंक की नरई बांध शाखा में 15 हजार रुपये जमा हैं।
नीलम सिंह कुशवाहा।बसपा प्रत्याशी,मधुबन विधानसभा।- फोटो : MAU